समन्दर के किनारे हो
खड़े उसकी थाह नापने
की कोशिश न कर ।
उठती हुई तरंगों को कभी
गिनने की कोशिश न कर ।
अनगिनत नदियों से ,
मिलने पर भी वो अपनी ,
तासीर नहीं भूला।
समा लेता है सब कुछ ,
अपने भीतर ही ,
बदद् गुमानी से कभी ,
सर चढ़ कर नहीं बोला ।
ख़ासियत उसकी क़ाबिले ,
तारीफ़ है वो कभी अपनी ,
सीमा लांघ कर नहीं खेला ।
साधना
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.